नाहन : पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बनीबखोली के गांव ढंगयार में आगामी 15 अक्तूबर 2026 को प्रातः 11 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष जनसमस्या निवारण शिविर की अध्यक्षता रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार करेंगे।
जिला सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सीधे उनके द्वार पर सुनना और उनका मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायतें रखने की अपील की है।