सोलन में किन्नौर के तीन युवकों से 4.67 ग्राम चिट्ठा बरामद, वाहन जब्त

Photo of author

By Hills Post

सोलन: पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने एक गाड़ी से 4.67 ग्राम चिट्ठा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार चेकिंग के दौरान की। इस मामले में किन्नौर जिले के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सदर थाना की टीम को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में सवार कुछ युवकों के पास नशीला पदार्थ है। इस पर टीम ने मौके पर नाकाबंदी कर गाड़ी को रोका और तलाशी ली। चेकिंग के दौरान गाड़ी में बैठे तीन युवकों के कब्जे से 4.67 ग्राम चिट्ठा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान हितेश (24) पुत्र तार सिंह निवासी गांव नेसंग, डाकघर सपीलो, तहसील पुह किन्नौर, कृष्ण कुमार (20) पुत्र स्वर्गीय सुजान सिंह और आकाश (23) पुत्र स्वर्गीय जीवन सिंह दोनों निवासी गांव चगांव, डाकघर टापरी, तहसील निचार किन्नौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस संबंध में सदर थाना सोलन में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले में संलिप्त गाड़ी को भी जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। जांच के दौरान तीनों आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिताके प्रावधानों के अनुसार धारा 35 के नोटिस पर पाबंद किया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है और मामले में आगामी तफ्तीश जारी है।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed