HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, May 19
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»राष्ट्रीय»पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन स्कूल अवार्ड
    राष्ट्रीय

    पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन स्कूल अवार्ड

    रविंद्र सिंहBy रविंद्र सिंहSeptember 1, 20102 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चण्डीगढ: कैथल उपायुक्त अमनीत पी. कुमार ने कहा है कि पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा और स्कूल परिसर को हरियालीयुक्त रखने वाले स्कूलों को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर ग्रीन स्कूल अवार्ड से नवाजा जाएगा। इसके अलावा नरेगा स्कीम के तहत 100 फीसदी पोलीथिन मुक्त होने वाले गांवों को नरेगा स्कीम के तहत पांच लाख रूपये की धनराशि रचनात्मक कार्यो के लिए दी जायेगी। उपायुक्त ने यह जानकारी आगामी 8 सितम्बर को आरकेएसडी कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रदूषण नियंत्रण सेमीनार के आयोजन को लेकर ली गई बैठक में दी।

    इस बैठक में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियन्ता पीके शर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा हाल ही में पोलीथिन रोको अभियान चलाया गया है, जिसके तहत अधिकारियों ने 40 चालान काटकर पोलीथिन की बिक्री करने वाले करने वाले दुकानदारों पर 25-2500 और उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं पर 250 से 500 रूपये तक का जुर्माना किया है। उन्होंने कहा कि यदि पाबंदी के बावजूद भी यह लोग पोलीथिन का निर्माण, बिक्री और उपयोग से बाज नहीं आते हैं तो आगामी कार्यवाही में बिक्रीकर्ता पर पंाच हजार रूपये, निर्माण करने वाले की फैक्ट्रीश्सील करने के साथ-साथ उस पर 25 हजार रूपये का जुर्माना भी किया जायेगा।

    उन्होंने बताया कि आरकेएसडी कालेज में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में नगर की प्रमुख समाज सेवी संस्थाओं को आमंत्रित किया जाएगा तथा प्रशासन के सहयोगी के रूप में काम करने वाले वरिष्ठ नागरिक जन भी कार्यक्रम में आमंत्रित होंगे। राज्य प्रदूषण बोर्ड के पर्यावरण अभियन्ता पीके शर्मा ने बताया कि आगामी 8 सितम्बर को प्रात: 8.30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से स्कूली बच्चों की एक रैली निकाली जाएगी जो शुद्ध पर्यावरण बनाए रखने का संदेश देती हुई आरकेएसडी कालेज आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। इस रैली को उपायुक्त अमनीत पी कुमार हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेगी। इस कार्यक्रम में स्कूलों के इक्को क्लब से जुडे बच्चे मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में जनमानस को पर्यावरण स्वच्छ बनाए रखने की पे्ररणा देने तथा पोलीथिन को त्यागने से सम्बन्धित जानकारियां उपलब्ध करवाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा, जिसका मकसद आम आदमी को इस संदर्भ में पे्ररित करना होगा। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री ढांडा, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी अमित पंवार, कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रही।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    रविंद्र सिंह

    Related Posts

    प्रधानमंत्री ने कान फिल्म महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

    May 17, 2022

    भारत सरकार ने गेहूं के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया

    May 14, 2022

    जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से भेंट की

    May 11, 2022

    प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनास डेयरी संकुल में कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की

    April 19, 2022

    गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

    April 16, 2022

    भारत सरकार असंगठित कामगारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

    April 16, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सोलन

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    By संवाददाताMay 19, 2022

    सोलन: विद्युत उपमण्डल सोलन सहायक अभियंता नम्बर 1 आर. विदुर ने सूचित किया है कि…

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    उपभोक्ता बिजली के बिल जमा करवाएं अन्यथा कटेंगे कनेक्शन

    May 19, 2022

    मंडी में आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए 11,773 बच्चों को दिया जा रहा पोषाहार

    May 19, 2022

    1550 क्विंटल मक्की का बीज किसानों के लिए कृषि विभाग के पास उपलब्ध

    May 19, 2022

    विश्व हिंदू परिषद ने कहा शिवलिंग पर टिप्‍पणी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

    May 19, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.