पांवटा साहिब: 40 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

नाहन : पुलिस थाना पांवटा साहिब की एक टीम ने एएसआई दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया।

विशेष सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में गांव खारा डाकघर जमनीवाला, तहसील पांवटा साहिब निवासी दलीप सिंह पुत्र ज्ञान सिंह को वार्ड नंबर 01, शिव नंद कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 40 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन संलिप्त हो सकते हैं।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।