सोलन: द बघाट अर्बन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड सोलन को संकट से उबारने के लिए राज्य सरकार द्वारा ₹20 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी करने पर कांग्रेस लीगल सेल सोलन के अध्यक्ष एवं बघाट बैंक के पूर्व निदेशक एडवोकेट गगन चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का सहकारिता क्षेत्र व आम जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है।

गगन चौहान ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय से बैंक के लगभग 62 हजार खाताधारकों और 11 हजार शेयरधारकों, यानी कुल मिलाकर 72 हजार से अधिक परिवारों की मेहनत की कमाई पूरी तरह सुरक्षित हो गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लगाई गई पाबंदियों के दौर में मुख्यमंत्री सोलन की जनता के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं।
एडवोकेट चौहान ने बताया कि राज्य सरकार के कुशल दिशा-निर्देशन में एक विशेष कंसोर्टियम व्यवस्था के माध्यम से बैंक के खाते में 20 करोड़ रुपये का पुनरुद्धार पैकेज हस्तांतरित कर दिया गया है। इस पैकेज में जिसमें हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने 14 करोड़, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने 5 करोड़ और जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक ने1 करोड़ का योगदान दिया है।
इस समयबद्ध हस्तक्षेप से न केवल बैंक को डूबने से बचाया गया है, बल्कि जनता का सहकारिता प्रणाली पर विश्वास भी पुनः बहाल हुआ है।
गगन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आम जनता व गरीबों का पैसा किसी भी कीमत पर डूबने नहीं दिया जाएगा। बैंक को संकट में धकेलने वाले सभी बड़े कर्ज डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और उनसे बैंक की पाई-पाई वसूल की जाए