मंडी में 5 व 18 नवम्बर को होंगे ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट

Photo of author

By पंकज जयसवाल

वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी व एसडीएम सदर मंडी ओम काँत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि नवम्बर माह में दिनाँक 5 व 22 ड्राईविंग लाईसैंस टैस्ट के लिए निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि ड्राईविंग लाईसेंस टेस्ट बैडमिंटन कोर्ट के सामने की सड़क पर छोटा पड्डल मैदान में आयोजित किए जाएंगे।

5 नवम्बर को होने वाले ड्राइविंग लाईसैंस टेस्ट के लिए 30 अक्तूबर जबकि 18 नवम्बर को होने वाले ड्राइविंग लाईसैंस टेस्ट के लिए 10 नवम्बर प्रातः 11:30 से विभागीय वेवसाईट परिवहन डॉट जीओवी डॅाट इन (https://parivahan.gov.in) के माध्यम से स्लॉट बुक किए जा सकते हैं। ड्राइविंग टेस्ट के लिए प्रतिभागी को अपने साथ फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर साथ लाना होगा। उन्होंने बताया कि बिना फोटो, बिना फाईल व अधूरे फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed