नाहन : जिला सिरमौर के पुलिस थाना कालाआम्ब के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोगीनंद क्षेत्र में एक महिला के घर पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल पुलिस थाना कालाअंब की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और कानून व्यवस्था का जायजा ले रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि मोगीनंद निवासी महिंदर कौर पत्नी गगन सिंह, जो कि हिमुडा कॉलोनी से आगे मोगीनंद क्षेत्र में रहती है, अपने घर से अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करती है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त महिला के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने महिला के कब्जे से कुल 12 बोतलें देसी शराब बरामद की, जिसे अवैध रूप से संग्रहित किया गया था।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले कि पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना कालाअंब में आरोपी महिला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।