ज्वालामुखी: युवा कांग्रेस भी कूदी कांग्रेस के प्रचार अभियान में ज्वालामुखी में आज नगर के विभिन्न वार्डों मेें कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में बैठकें कीं व घर घर जाकर वोट मांगे। इंदिरा कलोनी में लोगों को संबोधित करते हुये यवा कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अमन चौधरी हैपी ने कहा कि ज्वालामुखी कांग्रेस जल्द ही अपने पोल खोलो अभियान के तहत स्थानीय विधायक प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश धवाला के कारनामों को जगजाहिर करेगी। अमन चौधरी ने बताया कि धवाला इलाके में विकास का झूठा प्रचार कर रहे हैं। इसका मुंहतोड जवाब दिया जायेगा।

उसके लिये आर टी आई का भी सहारा लिया जा रहा है। इलाके की जनता पंचायत चुनावों में धवाला के झूठे प्रचार को नकार देगी। युवा नेता ने कहा कि धवाला इलाके का नहीं बल्कि अपना व अपने परिवार का विकास कर रहे हैं। इस मौके पर बोलते हुये वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गौतम ने अफसोस जताया कि भाजपा घटिया हथकंडे अपना रही है। ताकि प्रमुख मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाया जा सके। सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में गरीबों दलितों का शोषण व कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर उत्पीडऩ किया। प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादला उद्योग चल रहा है। सरकार अपने राजनैतिक विरोधीयों से दुशमनों जैसा व्यवहार कर रही है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। कांग्रेसियों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस की आवाज दब नहीं सकेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version