श्री रेणुका जी: ददाहू रेस्ट हाउस में शुक्रवार को स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के तौर पर मनाया गया। कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की पहली पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया। कार्यकर्ताओं द्वारा राजा साहब अमर रहे के नारे भी लगाए गए।

इस अवसर पर कांग्रेस के तपेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता थे। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश में अथाह विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों में राजा वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों को जनता समक्ष रखेगी। जिससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर सभी कार्यकर्ताओ ने पुष्प अर्पित कर उनके बताए हुए मार्ग दर्शन पर चलने की शपत ली। उन्होंने कहा कि आज राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में याद किया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version