शिलाई पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ी अवैध देसी शराब की खेप

नाहन : प्रभारी पुलिस थाना शिलाई के नेतृत्व में की गई गश्त के दौरान अवैध शराब की एक खेप पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार पिछले कल शिलाई पुलिस की टीम जब टिम्बी क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तो टिम्बी से लगभग 1 किलोमीटर दूर अश्याडी सड़क (एनएच-707) पर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में उक्त व्यक्ति नीता राम पुत्र रती राम, निवासी गांव सियारी, डाकघर टिम्बी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश), उम्र 47 वर्ष के कब्जे से 12 बोतलें देसी शराब (ब्रांड: हिम संतरा) बरामद की गईं।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका वितरण कहां किया जाना था।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed