श्री रेणुका जी: जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की रजाना पंचायत में एक महिला के कथित तौर पर चक्कर खाकर गिरने की वजह से दुःखद मृत्यु होने का समाचार है | बताया जाता है कि 23 वर्षीय महिला अपने गांव रजाना में चक्कर आने से अचानक गिर गई, तुरंत ही महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने निरिक्षण के दौरान इस महिला को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला की एक डेढ़ साल पहले ही रजाना पंचायत में शादी हुई थी और महिला का ढाई महीने का छोटा बच्चा भी है।

ददाहू अस्पताल के डॉक्टर द्वारा श्री रेणुका जी थाने को इस महिला की मृत्यु के बारे में सूचित किया गया, जिसको बाद श्री रेणुका जी थाना पुलिस की एक टीम ने सिविल अस्पताल ददाहू जाकर बयान दर्ज किए हैं | उधर श्री रेणुका जी पुलिस द्वारा संगडाह थाने को भी सूचित कर दिया गया ही । क्योंकि यह मामला संगड़ाह थाने के अंतर्गत बनता है। संगड़ाह थाना पुलिस ने भी सिविल अस्पताल ददाहू पंहुच कर महिला की मृत्यु को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं और छानबीन की जा रही है | पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। लड़की के पिता का कहना है कि उन्हें किसी भी प्रकार का कोई संदेह नहीं है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version