संस्कृत कॉलेज सोलन में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर युवा संसद का आयोजन

Photo of author

By Hills Post

सोलन: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार संस्कृत सोलन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं मेरा युवा भारत, सोलन के संयुक्त तत्वावधान में युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय एक राष्ट्र एक चुनाव  रखा गया। कार्यक्रम में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सोलनभूपेन्द्र सिंह वर्मा मुख्यातिथि रहे, जबकि कार्यक्रम का अध्यक्षता संस्कृत महाविद्यालय सोलन के प्राचार्य डॉ. रमेश शर्मा ने की।

इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों से लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने विषय पर अपने विचार, प्रश्न एवं सुझाव रखकर युवा संसद को सफल बनाया। सत्र के दौरान पक्ष एवं विपक्ष के बीच स्वस्थ एवं संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन साक्षी शर्मा ने की।

इस कार्यक्रम के संयोजक महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश शर्मा तथा मेरा युवा भारत, सोलन के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तनिष्क शर्मा रहे। 

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।