HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»शिमला»संस्कृत महाविद्यालय फागली में 5 स्मार्ट क्लास निर्मित की जाएगी
    शिमला

    संस्कृत महाविद्यालय फागली में 5 स्मार्ट क्लास निर्मित की जाएगी

    संवाददाताBy संवाददाताMay 11, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: फागली स्थित संस्कृत महाविद्यालय को प्रदेश का आदर्श संस्कृत महाविद्यालय बनाने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। यह विचार शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने गत देर रात फागली स्थित संस्कृत महाविद्यालय के भवन का लोकार्पण करने के उपरांत व्यक्त किए।

    उन्होंने कहा कि न केवल प्रदेश अपितु देश में संस्कृत का भविष्य उज्जवल है। इसके प्रति छात्रों में रूचि जागृत करने के लिए शिक्षक वृंदों एवं संस्कृत भाषा से सम्बद्ध लोगों को प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संस्कृत को दूसरी राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है, जिसके तहत राजकाज के कार्यों को संस्कृत में अनुवादित करने के लिए अनुवादकों की आवश्यकता की पूर्ति संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस माध्यम से संस्कृत विद्यार्थियों के लिए रोजगार सृजित होगा, इसी अनुरूप भाषा विभाग व अन्य विभागों में अनुवादक के कार्य के लिए संस्कृत छात्रों की मांग रहेगी।

    उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय को आधुनिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पांच स्मार्ट क्लासिज़ आरम्भ की जाएगी। इसके साथ-साथ इस महाविद्यालय में संस्कृत भाषा को लेकर शोध व अन्य कार्य हो सकेंगे। इस दृष्टि से संस्कृत भाषा प्रयोगशाला का भी प्रावधान इसमें किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 50 काॅलेजों मंे संस्कृत भाषा प्रयोगशाला आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि संस्कृत काॅलेज फागली के नए भवन के निर्माण से पुराने भवन को छात्रावास के रूप में प्रयोग करने के लिए सम्बद्ध विभाग अथवा सरकार से बातचीत की जाएगी। उन्होंने संस्कृत काॅलेज को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।

    इस अवसर पर निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ. अमरजीत शर्मा ने अपने उद्बोधन में प्रदेश में शिक्षा के विस्तार के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि खेल ही स्वास्थ्य योजना को आत्मसात करते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की प्रतिपूर्ति करने के लिए विभिन्न कार्य योजनाएं आरम्भ की जा रही है।

    इस दौरान संस्कृत काॅलेज के प्राचार्य मुकेश शर्मा ने स्वागत संबोधन में मंत्री महोदय का काॅलेज के लोकार्पण के लिए आभार व्यक्त किया तथा इसके निर्माण के प्रति समय-समय पर निरीक्षण व निगरानी कार्यों के लिए साधुवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री के सक्रिय प्रयासों से यह भवन बनकर तैयार हुआ। उन्होंने इस अवसर पर काॅलेज गतिविधियों तथा नवनिर्मित भवन के निर्माण की प्रक्रिया के तहत किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया।

    कार्यक्रम में पार्षद सिमी नंदा, जगजीत सिंह बग्गा, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, निदेशक उच्चतर शिक्षा अमरजीत शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश कपूर, अधिशाषी अभियंता प्रवीण वर्मा, पूर्व प्राचार्य भीष्म गुप्ता, संस्कृत विशेषाधिकारी डाॅ. प्रवीण कुमार विमल, वरिष्ठ कार्यकर्ता कल्याण चंद, पार्षद प्रत्याशी हेमलता, भाजपा युवा नेता शिव कुमार, भाजपा नेत्री सीमा कश्यप, काॅन्ट्रेक्टर पीके सूद तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022

    मुख्यमंत्री ने सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

    May 15, 2022

    देव आस्था का प्रतीक सीपुर मेले का शुभारंभ

    May 14, 2022

    शिमला के समीप कार दुर्घटना में महिला की मौत, 3 घायल

    May 14, 2022

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल का महा क्विज प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

    May 11, 2022

    शिमला: जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित

    April 28, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    By संवाददाताMay 18, 2022

    शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला सिरमौर के माजरा में बीती रात हुई घटना की…

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022

    मंडी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 4,64,828 लाभार्थियों का चयन

    May 18, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    May 18, 2022

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    हिमाचल की रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.