चण्डीगढ़:  हरियाणा पुलिस भर्ती चयन केंद्र, कुरुक्षेत्र में सिपाही (जनरल ड्यूटी) पदों की भर्ती के लिए 18 अक्टूबर से सभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार पुलिस लाईन कुरुक्षेत्र में शुरू किया जा रहा है।एक पुलिस प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए आज झज्जर में बताया कि उक्त पदों की भर्ती के लिए 18 अक्टूबर को सामान्य वर्ग के पंजीकरण संख्या 1 से 400 तक, 19 अक्टूबर को पंजीकरण संख्या 401 से 750 तक, 20 अक्टूबर को पंजीकरण संख्या 751 से 1000 तक, 21 अक्टूबर को पंजीकरण संख्या 1001 से 1420 तक, 25 अक्टूबर को पंजीकरण संख्या 1421 से 1750 तक, 26 अक्टूबर को पंजीकरण संख्या 1751 से 2200 तक, 27 अक्टूबर को पंजीकरण संख्या 2201 से 2500 तक तथा 28 अक्टूबर को पंजीकरण संख्या 2501 से 3000 तक के उम्मीदवारों का साक्षात्कार पुलिस लाईन, कुरुक्षेत्र में होगा।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, 2 नवंबर को पंजीकरण संख्या 3001 से 3350 तक, 3 नवंबर को पंजीकरण संख्या 3351 से 3700 तक, 4 नवंबर को पंजीकरण संख्या 3701 से 4000 तक, 8 नवंबर को पंजीकरण संख्या 4001 से 4400 तक, 9 नवंबर को पंजीकरण संख्या 4401 से 4800 तक, 10 नवंबर को पंजीकरण संख्या 4801 से 5120 तक, 11 नवंबर को पंजीकरण संख्या 5121 से 5510 तक, 15 नवंबर को पंजीकरण संख्या 5511 से 5810 तक, 16 नवंबर को पंजीकरण संख्या 5811 से 6200 तक,18 नवंबर को पंजीकरण संख्या 6201 से 6650 तक, 19 नवंबर को पंजीकरण संख्या 6651 से 7400 तक, 22 नवंबर को पंजीकरण संख्या 7401 से 8500 तक, 23 नवंबर को पंजीकरण संख्या 8501 से 9300 तक तथा 24 नवंबर को पंजीकरण संख्या 9301 से 9797 तक के उम्मीदवारों का साक्षात्कार उक्त निर्धारित स्थान पर प्रात: 9 बजे से होगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version