सिरमौर उत्सव 2026: तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बिखरा प्रतिभाओं का जलवा, देर रात तक झूमे दर्शक

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : STEPco सिरमौर उत्सव 2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन बेहद उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस सांस्कृतिक संध्या में जिलेभर से आए विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन और मॉडलिंग के जरिए अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में Elgen Healthcare के संजीव भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा RTO सोना चंदेल, नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान, उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा, सीमा अत्री, पूजा तोमर, संजय, संध्या अग्रवाल, संजना कौर, कौशल्या, बॉयज स्कूल प्रधानाचार्य कुसुम, गर्ल्स स्कूल प्रधानाचार्य और इंदरप्रीत कौर साहनी सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने विशेष रूप से शिरकत की।

सांस्कृतिक संध्या के दौरान जूनियर और सीनियर ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जहां प्रतिभागियों ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं सिंगिंग प्रतियोगिता में भी गायक कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू चलाया।

इसके साथ ही जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और बेहतरीन रैंप वॉक के साथ जलवा बिखेरा।

डांस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रामकृष्ण, के.एस. नेगी और विपिन कौशल, मोनिका ठाकुर शामिल रहे। वहीं मॉडलिंग प्रतियोगिता का मूल्यांकन अमित अत्री, आदी चौधरी और आन्या कश्यप ने किया।

प्रतियोगिताओं के समापन के बाद स्टार नाइट में मनीष मुसाफिर ने अपनी मुख्य प्रस्तुति से समां बांध दिया। इसके अलावा किरणेश पुंडीर, गौरव शर्मा, आदित्य, समीर और पहाड़ी जग्गू (जगदीश) की शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। दर्शक रात 10 बजे तक गीत-संगीत, नृत्य और मॉडलिंग का आनंद लेते रहे।

स्टेपको के अध्यक्ष रजित सिंह कंवर ने बताया कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य सिरमौर जिले की हर उम्र की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि युवा अपनी कला और हुनर को सबके सामने ला सकें।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।