श्री रेणुका जी: हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम का 63वां राष्ट्रीय स्तरीय महा अलंकरण समारोह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 जून मंगलवार को श्री रेणुका जी के गुरु स्थान बायरी में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम के संस्थापक एवं ब्रह्म ऋषि पहाड़ी मृगांक आचार्य चंद्रमणि वशिष्ठ के जन्म उत्सव अवसर पर आयोजित होने वाले अलंकरण समारोह में इस बार 10 विभूतियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अलंकृत किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर  पदम श्री  विद्यानंद सरेक ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता  डॉक्टर ओपी शर्मा ने की। वशिष्ठ अतिथि के तौर पर प्रधान संपादक हिमवंती मीडिया अरविंद गोयल उपस्थित थे। इस दौरान हिमवंती ई  विशेषांक का विमोचन भी किया गया। समारोह में प्रकाश भारती  तथा सिमरन भारती भजन एवं गजलों से माहौल को खुशनुमा बनाया।

अलंकरण समारोह का शुभारंभ परंपरा के अनुसार शाम 6:00 बजे शुरू कर दिया गया। समारोह में हिमाचल के डॉक्टर चमन सिंह एवं अशोक गौतम, हरियाणा की साक्षी रावल को साहित्य पुरस्कार, डॉ कुलदीप शर्मा को समाजसेवी के लिए,  डॉ महेंद्र राठौर, अनुष जोशी को लोक संगीत के लिए, सपना को संगीत के लिए,  चंदन शर्मा  को चित्रकला के लिए व अर्जुन अत्रि को जैविक कृषि के लिए  डॉक्टर परमार, पुष्कर महाराजा, राजेंद्र प्रकाश सम्मान तथा आचार्य विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version