सिरमौर की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा: उपायुक्त

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह आदेश जारी करते हुए बताया कि 15 अगस्त, 2026 को जिला की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा बैठक आयोजित की जाएगी।

आदेशों में बताया गया कि 15 अगस्त, 2026 को सभी ग्राम पंचायतों में एग्रीस्टैक पोर्टल के अन्तर्गत विशेष किसान पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाना है जिसके लिए यह विशेष ग्राम सभा बैठक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभा में कोरम को पूर्ण करने की आवश्यकता नहीं है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।