नाहन : जिला सिरमौर के दो क्षेत्रों में विद्युत उपमंडल नारग और विद्युत उपमंडल सराहां के तहत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को आगामी मंगलवार, 14 जुलाई को बिजली बंद रहेगी।
विद्युत उपमंडल नारग और सराहां के सहायक अभियंताओं ने बताया कि , 132/33 केवी 113 एमवीए सबस्टेशन के जरूरी मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाना है। इसके चलते 33 केवी सोलन-सराहां फीडर और दोनों उपमंडलों (नारग और सराहां) के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली का यह शटडाउन मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। यदि मौसम खराब होता है या कोई अन्य अपरिहार्य कारण सामने आता है, तो इस शटडाउन को स्थगित या आगे के लिए पुनर्निर्धारित भी किया जा सकता है। विद्युत विभाग ने इस कटौती से उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और सभी से सहयोग की अपील की है।