HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, May 16
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सोलन»सोलन: तीन दिवसीय माता मनसा देवी मेला धर्मपुर सम्पन्न
    सोलन

    सोलन: तीन दिवसीय माता मनसा देवी मेला धर्मपुर सम्पन्न

    Hills PostBy Hills PostApril 10, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोलन: जिला के कसौली उपमण्डल का तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेला धर्मपुर आज सम्पन्न हो गया।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डॉ. राजीव सैजल ने समापन समारोह की अध्यक्षता की।डॉ. सैजल ने सर्वप्रथम माता मनसा देवी मन्दिर में शीश नवाया और सभी के सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने सभी को चैत्र नवरात्र की बधाई देते हुए आशा जताई कि नव जीवन और उल्लास का यह पर्व जन-जन का भविष्य मंगलकारी बनाएगा। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा की अगुआई की और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रदर्शित उत्पादों में गहरी रूचि दिखाई।आयुष मन्त्री ने माता मनसा मेला धर्मपुर का दर्जा बढ़ाकर ज़िला स्तरीय करने के लिए मुख्यमन्त्री का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि मख्यमन्त्री के कुश्ल नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ कसौली विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो रहा है। कसौली विधानसभा क्षेत्र में दीर्घावधि तक पेयजल सुविधा सुनिश्चित बनाने के लिए 103 करोड़ रुपए की योजना का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष कर दी है। इससे हमारे सभी बुजुर्ग सम्मान के साथ जीवनयापन कर सकेंगे। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि मेले एवं त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं और वर्तमान समय में इनके आयोजन से भावी पीढ़ी को देश एवं प्रदेश की आस्था तथा धरोहर की जानकारी प्राप्त होती है।

    उन्होंने कहा कि हम सभी को युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परम्पराओं की जानकारी देनी चाहिए ताकि युवा संस्कृति और इतिहास को समझ सकें।स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि कसौली निर्वाचन क्षेत्र के प्रबुद्ध मतदाताओं के सहयोग से वह लगातार तीन चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में कसौली निर्वाचन क्षेत्र के जन-जन के सहयोग से वह जन कल्याण के कार्य को अविरल जारी रखेंगे।डॉ. सैजल ने इससे पूर्व अखाड़े का पूजन व दंगल का शुभारंभ भी किया।

    उन्होंने ज़िला स्तरीय मेला के सफल आयोजन के लिए कार्य कर रहे व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।डॉ. सैजल की धर्म पत्नी रेणु सैजल, प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सोलन के अध्यक्ष सुन्दरम ठाकुर, बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत धर्मपुर की प्रधान बीना गुप्ता, ग्राम पंचायत कोटला की प्रधान अनीता, ग्राम पंचायत रौड़ी की प्रधान निर्मला, ग्राम पंचायत धर्मपुर के पूर्व प्रधान अशोक गुप्ता, हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल बोर्ड के सदस्य संजय ठाकुर, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सीता राम, माता मनसा देवी मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा स्थानीय निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    समाज में महिलाओं की भूमिका एवं योगदान महत्वपूर्णः डॉ. रचना गुप्ता

    May 13, 2022

    सोलन की परवाणू फूल मण्डी में 15 मई से होगा व्यापार

    May 12, 2022

    एनडीआरएफ की टीम ने वर्धमान टेक्सटाइल में किया आपदा प्रबंधन अभ्यास

    May 9, 2022

    गत वर्षों में हिमाचल विद्युत बोर्ड में 4052 भर्तियां

    May 8, 2022

    हिमाचल के युवा स्वावलंबन योजना से रोजगार देने वाले बनें: जय राम ठाकुर

    May 6, 2022

    केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली का 118वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित

    May 6, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    सिरमौर

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    By संवाददाताMay 16, 2022

    नाहन: जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के छोटा चौक बाजार में एक दुकान की तीसरी मंजिल…

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    नाहन छोटा चौक बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में आग लगी

    May 16, 2022

    नाहन: महिमा लाईब्रेरी परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

    May 16, 2022

    कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 3 घायल

    May 16, 2022

    चौपाल में प्रथम राज्य स्तरीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    May 15, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.