सोलन: द भारत स्काउट और गाइड हिमाचल प्रदेश जिला सोलन व जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एंड गाइड गोपाल चौहान के आदेशानुसार आज पहली मई को सीनियर सेकंडरी स्कूल धर्मपुर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स को विद्यालय में सुचारू रूप से चलाने के लिए ब्लॉक कंडाघाट, सोलन, धर्मपुर के प्रधानाचार्यों तथा मुख्याध्यापकों का जी.आई. कोर्स का संचालन किया गया।

इसमे विभिन्न विद्यालयों से 68 प्रधानाचार्यो एवं मुख्याध्यापकों ने भाग लिया तथा विद्यालयों में किस प्रकार से स्काउट्स एवं गाइड्स यूनिट को सुचारू रूप से चलाया जा सकता है का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके साथ साथ इन कार्यों को करने में आने वाली समस्याओं का निराकरण भी किया गया।