धर्मपुर पुलिस ने भगोडे अपराधी को संजौली से पकड़ा, 2017 से था फरार

Photo of author

By Hills Post

सोलन: जिला की धर्मपुर पुलिस ने फरार चल रहे 28 वर्षीय अपराधी भाग चंद को शिमला के संजौली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भाग चंद, निवासी फागली गांव, नाभा, शिमला को 29 अप्रैल 2025 को पकड़ा, वह 2017 में हुई एक चोरी के एक मामले में वांछित था।

सोलन के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, भाग चंद के विरुद्ध धर्मपुर थाना में 9 जनवरी 2017 को चोरी (धारा 379, 411 भा.द.स.) का मामला (अभियोग संख्या 12/2017) दर्ज हुआ था। बार-बार समन जारी होने के बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते 2 मई 2024 को माननीय न्यायालय ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन धर्मपुर पुलिस की टीम ने उसकी तलाश जारी रखी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संजौली में छापेमारी कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना धर्मपुर लाया गया और माननीय न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी है ताकि अन्य संभावित अपराधों का पता लगाया जा सके। धर्मपुर पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed