HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, अप्रैल 2
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»कांगड़ा»हिमाचल ने 75 वर्षों में विकास के सभी क्षेत्रों में अतुलनीय प्रगति कीः जय राम ठाकुर
    कांगड़ा

    हिमाचल ने 75 वर्षों में विकास के सभी क्षेत्रों में अतुलनीय प्रगति कीः जय राम ठाकुर

    Hills PostBy Hills Postसितम्बर 6, 20223 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांगड़ा: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की प्रगति और लोगों के कल्याण के प्रति लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की आलोचना कर लोगों को भ्रमित करने का व्यर्थ प्रयास कर रहा है।  वह हिमाचल प्रदेश के गठन के 75वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में कांगड़ा जिला के ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र के सिल्ह में आयोजित प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के दौरान विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

    विपक्ष के आधारहीन आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उदारता से प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य को न केवल 800 करोड़ रुपये की विशेष सहायता प्रदान की अपितु केन्द्र से वित्त पोषण में प्रदेश का विशेष राज्य का दर्जा बहाल करते हुए केन्द्रीय परियोजनाओं में 90ः10 की दर को भी पुनः बहाल किया।

     मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सात बार हिमाचल का दौरा कर चुके हैं जो कि प्रदेश तथा यहां के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष लगाव एवं स्नेह को दर्शाता है। 

    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश ने विकास के सभी क्षेत्रों में अतुलनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के समय साक्षरता दर 4.8 प्रतिशत थी और आज यह 83 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में सड़कों की लम्बाई 288 किलोमीटर थी आज यह 39500 किलोमीटर हो चुकी है तथा उस समय 88 स्वास्थ्य संस्थान थे जबकि आज 4320 स्वास्थ्य संस्थान हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गठन के समय यहां केवल 301 शैक्षणिक संस्थान थे जबकि आज इनकी संख्या 16124 तक पहुंच चुकी है। 

     खंुडियां में हिमाचल पथ परिवहन निगम का सब डिपो खोलने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया जारी है।  राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। 

     इस अवसर पर लोकसभा सांसद किशन कपूर, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम लोक धनोटिया, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिला देहरा भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, ज्वालाजी भाजपा मंडल अध्यक्ष मान सिंह राणा, देहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा भी उपस्थित थे। 

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Hills Post
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023

    सुखविंदर सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री से द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की

    मार्च 29, 2023

    हिमाचल सराय व सदन चंडीगढ़ में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी

    मार्च 29, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    हिमाचल में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन

    अप्रैल 1, 2023

    सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

    अप्रैल 1, 2023

    सोलन की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे ली जानकारी 

    अप्रैल 1, 2023

    मुख्यमंत्री ने 45.68 करोड़ से निर्मित होने वाले पीईटी ब्लॉक की आधारशिला रखी

    मार्च 31, 2023

    व्यापार में सुगमता के लिए हिमाचल में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो

    मार्च 30, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.