शिमला: हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार के विरूद्ध आज रामपुर के नोगली में महिलाओं ने प्रदर्शन किया | शनिवार के दिन रामपुर के आसपास के महिलामंडलों की लगभग 400 से अधिक महिलाओं ने नोगली में एक सामूहिक प्रदर्शन किया | नशे के बढ़ते कारोबार के विरूद्ध इस प्रदर्शन में महिलाओं ने नेशनल हाइवे 5 पर चक्का जाम भी किया | महिलाओं ने यहां हिमाचल प्रदेश सरकार से नशे के तस्करों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है |

महिलाओं का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश में लगातार नशे का काला कारोबार बढ़ता जा रहा है, परिणामस्वरूप प्रदेश का युवा नशे की चपेट में आ गया है | ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में चिट्टे के कारोबार की पूरी जानकारी पुलिस और प्रशासन को है लेकिन कोई भी कार्यवाही नही की जा रही है | उन्होंने कहा कि हमने एक अभियान शुरू किया है ताकि इस कारोबार पर नकेल कसी जा सके |

महिलाओं ने हिमाचल सरकार से नशे के काले कारोबार को करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है | महिलाओं ने कहा कि बच्चे चिट्टे जैसे नशे का सेवन करने लगे है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है |

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version