ज्वालामुखी : प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने दावा किया कि सरकार की जनहित की सोच के चलते हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास हो रहा है। ऊपर नीचे व नये पुराने हिमाचल की बात कहीं भी नहीं है। पहली बार लोगों लोगों के लिये लोगों के द्घारा लोगों की सरकार हिमाचल में काम कर रही है। पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गतिशील नेतरत्व में प्रदेश भाजपा व सरकार एकजुट है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नेता के पास जनता के वोट की ताकत होती है। प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस से यह ताकत छीन ली है। लेकिन कुछ लोग इस सच्चाई को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले सरकारों ने कांगड़ा के नाम पर राजनिति ही की। समान व सन्तुलित विकास ही सरकार की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। भाजपा सरकार इसके महत्व को समझती है। लेकिन हमारी प्राथमिकता विकास है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version