शिमला : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को अपने समर्थकों संग शिमला में अपना 60वां जन्मदिन मनाया। सीएम सुक्खू ने बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के बागियों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक महीने से सभी बागी बाहर हैं, वो सभी आराम से घर आएं। अपना ईमान तो वे सभी बेच चुके हैं। अब जनता के बीच जाने की बारी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जन्म दिवस समारोह के मौके पर कहा कि उनका सपना है कि वर्ष 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जाए, जिसके लिए सरकार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2032 तक हमारी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश को देश का सबसे समृद्धशाली और अमीर राज्य बनाया जा सके, जिसके लिए हमारी सरकार काम कर रही है। हिमाचल प्रदेश में हुए राजनीतिक घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने कहा राजनीतिक जीवन में इस तरह की चुनौतियों का कई बार सामना किया है। आपदा की चुनौती का सामना किया, अब राजनीतिक चुनौती का भी सामना कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि पहले बजट में प्रदेश के बेसहारा बच्चों को सहारा मिला और दूसरे बजट में विधवाओं के बच्चों को सहारा दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version