कालाअंब में बी-फार्मेसी छात्र पर हमला; फोन कर कॉलेज से बाहर बुलाया, फिर अज्ञात युवकों ने की मारपीट

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित पुलिस थाना कालाअंब के तहत हिमालयन कॉलेज के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। राघव शर्मा (निवासी गांव खदरी, डाकघर बिक्रमबाग, तहसील नाहन, जिला सिरमौर) ने पुलिस थाना कालाअंब में एक शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता राघव शर्मा ने बताया कि वह हिमालयन कॉलेज कालाआम्ब से बी-फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है।

शिकायत के अनुसार, 27 अक्टूबर की शाम करीब 04:40 बजे उसे एक अज्ञात फोन नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे कक्षा से बाहर निकलकर हिमालयन कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर आने को कहा। जब राघव कॉलेज परिसर से बाहर पहुंचा, तो वहां पहले से खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार 4 से 5 अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित छात्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना कालाअंब में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है, जिसके तहत आसपास के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।