शिमला: मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल प्रदेश राज्य अनुबंध कृषि विस्तार अधिकारी संघ की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। संघ ने आज यहां विधायक श्री रणधीर शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से भेंट कर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उन्हें 21 हजार रुपये का ड्राफ्ट भेंट किया। उनके साथ, संघ के अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर, अन्य कार्यालय पदाधिकारी श्री कुलदीप शर्मा, श्री प्रवीण गौत्तम, श्री अजय, श्री शैलेन्द्र, श्री प्रदीप इत्यादि साथ थे।

प्रो. धूमल ने संघ द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अंशदान करने पर आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यह राशि गरीब व ज़रूरतमंद लोगों की सहायता के लिए उपयोग में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उदारतापूर्वक अंशदान करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की जायज़ मागों पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें समय≤ पर देय वित्तीय व पदोन्नति लाभ प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विस्तार अधिकारियों की मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version