शिमला: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेस की वजह से बौखला गई है और चुनावी वर्ष में जो घोषणाएं कर रही हैं वे सिर्फ और सिर्फ चुनावी जुमला है | उन्होने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस के पर्यवेक्षक से ये पूछना चाहती है कि जहां वह छतीसगढ़ में मुख्यमंत्री हैं, वहां कितनी बिजली यूनिट फ्री देते है, महिलाओ को कितने पैसे प्रति माह देते है और कितनी नौकरियां बेरोजगार युवाओं को अभी तक दी है |

उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री अपने राज्य में एक भी चीज नही कर पाए तो हिमाचल में घोषणाएं क्यों कर रहें है | ऐसे में हिमाचल की जनता कभी विश्वास नही करेगी। कांग्रेस इतने लंबे समय के सत्ता में है उन्होने देश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी | हिंदुस्तान की जनता को इन्होंने कुछ नही दिया और ना ही दे सकते हैं | गौरव शर्मा ने कहा कि भाजपा भी केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेस से भयभीत है | उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बार-बार यह कहते थे कि केजरीवाल फ्री में बांट रहा है देश को बर्बाद कर देगा वही भाजपा आज फ्री की घोषणाएं करते नही थक रही |

शर्मा ने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी के भय से इतनी घोषणाएं कांग्रेस और भाजपा कर रही है तो सोचो अगर प्रदेश की जनता एक मौका केजरीवाल सरकार को दे तो कितना फायदा प्रदेश की जनता का होगा, कितना भला प्रदेश का होगा, ये जनता को तय करना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में इस बार सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी और जनता से किए वादों को पूरा करेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version