ज्वालामुखी: केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री महादेव सिंह खण्डेला ने आज यहां सुप्रसिद्घ शक्तिपीठ ज्वालामुखी में दर्शन कर पूजा अर्चना की। खंडेला ने यहां कांगडा से सीधे पहुंचे मंदिर रवाना होने से पहले उनका बस अड्डे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरदेव कंवर के नेतरत्व में कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नगर पंचायत की नवनियुक्त अध्यक्षा अनिल प्रभा अपाध्यक्ष अनीश सूद नगर पंचायत के पूर्व व वर्तमान पार्षद युवा कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अमन चौधरी हैपी कांग्रेस नेता राजेश शर्मा उत्तम चंद अशोक गौतम जुगल किशेार व दूसरे लोग मौजूद थे।

केन्द्रिय मंत्री ने करीब आधा घंटे के अपने मंदिर प्रवास के दौरान गर्भग्रह में जाकर मुख्य ज्योति के दर्शन कर पूजा अर्चना की । उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी थीं। इस मौके पर उन्होंने हवन भी किया। व बाद में मंदिर की परिक्रमा की। इससे पहले उनका मंदिर परिसर में पहुंचने पर वैदिक मंत्रोचारण के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रो की मधुर धुनों पर स्वागत किया गया। अपने मंदिर प्रवास के दौरान उन्होंने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया। उन्होंने मंदिर टरस्ट के कार्यों की सराहना की। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें सिरोपा भेंट किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version