चण्डीगढ: सिरसा में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब के सहप्रभारी कैप्टन अभिमन्यु पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जयमल सिंह एडवोकेट के निधन पर गहरा शोक जताने सिरसा पहुंचे। कैप्टन अभिमन्यु ने बुधवार को रानियां रोड स्थित स्व. जयमल सिंह के आवास पर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी नेता जोगीराम सिहाग, जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा, वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा, रोहताश जांगड़ा, सुरेश पंवार भी शोक जताने पहुंचे। कैप्टन अभिमन्यु ने स्व. जयमल सिंह के पुत्रों यतिंद्रसिंह व नरेंद्र सिंह को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे।

पार्टी में दिए गए योगदान का जिक्र करते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि स्व. जयमल सिंह ने हमेशा पार्टी हितों को सर्वोपरि रखा। अचानक उनका चले जाना न केवल परिवार के लिए बल्कि पार्टी के लिए भी एक अपूर्णीय क्षति है जिसकी निकट भविष्य में भरपाई करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जयमल सिंह द्वारा पार्टी के लिए किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उन्होंने हमेशा पार्टी की विचारधारा व सिद्धांतों से किसी भी परिस्थिति में समङाौता नहीं किया। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि उनकी पार्टी इस दु:ख की घड़ी में स्व. जयमल सिंह के परिवार के साथ खड़ी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version