HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    रविवार, सितम्बर 24
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • English
    HillsPost
    Home»हिमाचल»सोलन»कौशल निखार के लिए 5 हजार युवाओं दिया जाएगा ईईई प्रशिक्षण: डाॅ. शांडिल
    सोलन

    कौशल निखार के लिए 5 हजार युवाओं दिया जाएगा ईईई प्रशिक्षण: डाॅ. शांडिल

    संवाददाताBy संवाददातामार्च 26, 20233 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप युवाओं का कौशल निखारने के लिए कृत संकल्प है। डाॅ. शांडिल आज डाॅ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय इंटर-डाईट खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे।

    इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 डाईट संस्थानों के 522 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें 280 छात्राएं एवं 242 छात्र प्रतिभागी थे। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वाॅलीबाल, कब्बडी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज, एथेलेटिक्स सहित एंकाकी, लोकनृत्य, समूहगान, सोलो डांस, कविता पाठ, सुगम संगीत, शास्त्रीय संगीत, रंगोली इत्यादि का आयोजन किया गया।

    प्रतियोगिता में डाईट कुल्लू के शतरंज खिलाड़ी कपिल देव तथा डाईट सिरमौर की शतरंज खिलाड़ी कृतिका को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। डाईट सिरमौर की दिव्या को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया।

    डाॅ. शांडिल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप युवाओं के कौशल निखार के लिए प्रदेश सरकार इस वर्ष 05 हजार स्नातक छात्रों को ईईई प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इसके तहत छात्रों को अंग्रेजी, रोज़गार तथा उद्यमिता (म्दहसपेीए म्उचसवलउमदजए म्दजतमचतमदमनतेीपच) में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण से प्रदेश के युवा अंग्रेजी भाषा के समुचित ज्ञान के साथ-साथ रोज़गार एवं उद्यमिता में दक्ष बनेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ज्ञान बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने छात्रों से आग्रह किया कि शिक्षा प्राप्त करते समय ज्ञान अर्जित करने की ओर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही वास्तविक शक्ति है और उचित ज्ञान के माध्यम से अपना तथा देश का भविष्य स्वर्णिम बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशे से प्राप्त क्षणिक सुख जीवनभर का दुख बनता है। नशा परिवार के साथ-साथ समाज और देश के पतन का कारण है।

    डाॅ. शांडिल ने कहा कि नौणी विश्वविद्यालय में अतिरिक्त छात्रावासों के निर्माण के संबंध में उचित स्तर पर मामला उठाया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय की अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना का आश्वासन भी दिया।

    उन्होंने खेल तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने आशा जताई कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में विजेयी एवं प्रतिभागी रहे छात्र अन्य को प्रदेश की विविध संस्कृति से रू-ब-रू करवाएंगे। डाईट सोलन के प्रधानाचार्य डाॅ. शिव कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें चार दिवसीय प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी प्रदान की।  

    इस अवसर पर जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, डाॅ. वाई.एस.परमार विश्वविद्यालय नौणी के उप कुलपति डाॅ. राजेश्वर सिंह चंदेल, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, उपाध्यक्ष रजत थापा, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, पूर्व प्रधान बलदेव ठाकुर, पूर्व प्रधान शामती श्याम लाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर ठाकुर, सर्व शिक्षा अभियान के निदेशक राजेश शर्मा, उपमण्डलाधिकरी सोलन संजय स्वरूप, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, अध्यापक तथा छात्र उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    परिवहन निगम कर्मी ड्यूटी से घर पहुंचा, हृदय गति रुकने से मौत

    सितम्बर 22, 2023

    खंडस्तरीय प्रतियोगिता में रहा ब्वॉयज स्कूल सोलन का बेहतर प्रदर्शन

    सितम्बर 17, 2023

    साइंस क्विज में गुरूकुल स्कूल ने जीते पुरस्कार

    सितम्बर 15, 2023

    सोलन में ABVP का प्रदर्शन SPU का दायरा कम करने को लेकर विरोध

    सितम्बर 12, 2023

    त्रिलोक ठाकुर को निर्विरोध चुना महासंघ का प्रदेशाध्यक्ष

    सितम्बर 4, 2023

    गुरुकुल स्कूल की प्रिंसिपल को मिला ‘राधाकृष्णन बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड 2023’

    सितम्बर 4, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo

    नाहन कॉलेज में HITE द्वारा Tally पर सेमिनार आयोजित

    सितम्बर 22, 2023

    परिवहन निगम कर्मी ड्यूटी से घर पहुंचा, हृदय गति रुकने से मौत

    सितम्बर 22, 2023

    खंडस्तरीय प्रतियोगिता में रहा ब्वॉयज स्कूल सोलन का बेहतर प्रदर्शन

    सितम्बर 17, 2023

    साइंस क्विज में गुरूकुल स्कूल ने जीते पुरस्कार

    सितम्बर 15, 2023

    सोलन में ABVP का प्रदर्शन SPU का दायरा कम करने को लेकर विरोध

    सितम्बर 12, 2023
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

    © 2023 NVO NEWS

    This news website follows the WADMA code of Ethics.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.