सिरमौर: माजरा में कंपनी से छुट्टी कर घर जा रहे युवक का घेराव, दबंगों ने की मारपीट और धमकी

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित पुलिस थाना माजरा के तहत रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सैयद हुसैन पुत्र साबिर अहमद, निवासी गांव क्यारदा (मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब) ने पुलिस थाना माजरा में इस संदर्भ में एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बीते कल जब वह मैनकाइंड कंपनी से अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था, तब रास्ते में आरोपियों ने उसका मार्ग अवरुद्ध कर दिया।

सैयद हुसैन ने आरोप लगाया कि रास्ते में शौकिन, तोहिद और उनके अन्य सहयोगियों ने उसे जबरन रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की और मौके पर ही जान से मारने की गंभीर धमकियां भी दीं।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर माजरा पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है और घटना में शामिल अन्य सहयोगियों की भी पहचान की जा रही है। नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।