सिरसा:  फतेहाबाद के गोरखपुर में प्रस्तावित बिजली परमाणु संयंत्र के विरोध में लघुसचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने आज से 24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल की घोषणा कर दी है। भूख हड़ताल के प्रथम दिन की अगुवाई संघर्ष समिति के प्रधान हंसराज सिवाच ने की। इस भूख हड़ताल में बलराज शर्मा, इंद्र सिवाच, शमशेर सिंह श्योकंद, रिशाल सिंह सिवाच ने भाग लिया। इस मौके पर हरियाणा कुम्हार सभा के प्रधान विरेंद्र सिंह बगोरिया, मुख्य महासचिव कृष्ण कुमार, सीताराम डाबोदिया, सतबीर सिंह टांक, हवा सिंह, हजकां के प्रधान निहाल सिंह मताना, भगत राम नैन, बलबीर सिंह नैन, अनिल नैन, सत्यवान बगोडिया सहित अनेक लोग मौजूद थे। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ ने भी किसानों का समर्थन किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version