नाहन: शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान तथा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय द्वारा विभिन्न शैक्षणिक एवं पाठय सहगमी गतिविधियों में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए एवीएन स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला को शिक्षा भारती सम्मान से 22 नवंबर को अखिल भारतीय व्यवसायिक एवं सामाजिक संस्थान उन्हें सम्मानित किया जाएगा। ज्ञात रहे कि संस्थान द्वारा इस आशय का पत्र पाठशाला के प्रधानाचार्य को प्राप्त हो चुका है। श्री चंदोला को यह सम्मान अखिल भारती स्तर पर एजुकेशन एक्सीलेंस के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश से चंदोला का नाम चयन होने से जिला ही नहीं बलिक पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। एवीएन स्कूल के प्रधानाचार्य को यह अवार्ड हिमाचल प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोत्तम परीक्षाफल एवं विभिन्न कक्षाओं में मेरिट्स, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान कांग्रेस, बाल-विज्ञान सम्मेलनों में पाठशाला की निरंतर एवं ऐतिहासिक भागीदारी, सामाजिक एवं विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों द्वारा पाठशाला के प्रधानाचार्य को प्राप्त पुरस्कार एवं सम्मान, पर्यावरण संरक्षण सामाजिक दायित्वों का कुशल निर्वाह और विभिनन पाठयसहगामी क्रियाओं में सक्रिय भागीदारी के रूप में व पाठशाला में कुशल अनुशासन, नैतिक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वागिण विकास के लिए प्रदान किया जा रहा है।

इससे पूर्व एवीएन स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोलो को कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य पुरस्कार हिमोत्कर्ष सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था वर्ष 1994, भारत विकास परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा वर्ष 1994 में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा श्री सम्मान, रोटरी क्लब नाहन द्वारा वर्ष 1994-95 में सर्वश्रेष्ठ सिगनिफीकेंट अवार्ड, रोटरी क्लब द्वारा वर्ष 1995-96 में सर्वश्रेष्ठ वोकेशनल अवार्ड, अवंतिका राष्ट्रीय सामाजिक संगठन द्वारा वर्ष 2005 में सर्वश्रेष्ठ अध्यापक पुरस्कार, स्टेट बैंक आफ इंडिया नाहन द्वारा वर्ष 2003 में सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य पुरस्कार, गायत्री परिवार शांतिकंुज हरिद्वारा द्वारा वर्ष 2006 में मानपत्र सम्मान, जिला सिरमौर पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन कल्याण समिति 2007, 2008, 2009 में सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य पुरस्कार, वैश्य सभा नाहन द्वारा वर्ष 2007 में सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य पुरस्कार, आस्ट्रेलियन काउसिल फार एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा वर्ष 2010 में सम्मान पत्र आदि सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त श्री चंदोलो को विद्यालय को कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके है, जिसमें वर्ष 1992 में हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पाठशाला का पुरस्कार विज्ञान प्रोद्योगिकी एवं पर्यावरण द्वारा दिया गया, जिसमें 50 हजार रूपए नकद एवं ट्राफी पाठशाला को प्रदान की गई, वर्ष 1993 में एक बार फिर ज्वालामुखी कांगडा हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पाठशाल का पुरस्कार का सौभाग्य, भारत विकास परिषद द्वारा घोषित सर्वश्रेष्ठ पाठशाला का पुरस्कार का गौरव भी पाठशाला को प्राप्त हुआ व हिमाचल प्रदेश इंडस मेडिकल फाउंडेशन पुरस्कार वर्ष 2007, 2008 व 2009 को भी पाठशाला को प्राप्त हुआ था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version