नाहन: जल शक्ति, राजस्व, उद्यान एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर 12 अप्रैल 2022 को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे।

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुख राम चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति मंत्री 12 अप्रैल को पूर्वाह्न 10ः30 बजे पांवटा विधानसभा क्षेत्र के पातलियों, शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पांवटा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में स्थापित होने वाले 24 सामुदायिक सिंचाई नलकूपों के निमार्ण कार्य का शिलान्यास करेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version