ऊना: पुलिस चौकी जोल के अंतर्गत गांव कृष्णा नगर की 43 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वनीता देवी पत्नी बलवीर निवासी कृष्णा नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक वनीता देवी ने वीरवार सुबह अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर महिला को पविारिक सदस्य उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों के द्वारा वनीता को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हैडक्वार्टर रमाकांत ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले कर छानबीन शुरू कर दी है।  

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version