टोक्यो: जापान में आज भूकंप के तेज झटकों के बाद सूनामी ने देश के उत्‍तरी तट को तबाह कर दिया। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 8.8 आंकी गई है। भूकंप से टोक्‍यो में कई इमारतें हिल गईं और डर के मारे लोग घरों से बाहर आ गए। बाढ़ से समुद्र तट से सटे मियागी इलाके में कई इमारतें और कारें बह गईं।

बताते है कि यह भूकंप जापान में पिछले सात वर्षों में सबसे भीषण भूकंप है। भूकंप के बाद सुनामी की 13 फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं और उत्‍तरी तट के समीप मियागी इलाके में पानी भर गया है। चेतावनी में कहा गया है कि सुनामी के दौरान समुद्र की 20 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं। हवाई स्थित पैसिफिक सुनामी चेतावनी केंद्र ने जापान सहित इंडोनेशिया, हवाई द्वीप, ताइवान, रूस, मार्कस आइलैंड, उत्‍तरी मारियाना, गुआम और फिलीपींस के लिए भी जारी की गई है। हालांकि भारत के समुद्री तट महफूज हैं और यहां के लिए सूनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

पहला भूकंप स्‍थानीय समयानुसार दोपहर 2.46 बजे आया। इसके आधे घंटे के बाद ही इसी इलाके में दो और झटके महसूस किए गए।

जापान के पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि परमाणु संयंत्रों को कोई खतरा नहीं है। भूकंप से होने वाले नुकसान को कम से कम किए जाने की कोशिश की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग राहत कार्यों में जुटा है। इस हादसे में मारे जाने वाले लोगों की संख्‍या का अनुमान नहीं लग सका है।

 

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version