डॉ. आशा शर्मा को मिली पीएच.डी. सुपरवाइजर की मान्यता

Photo of author

By Hills Post

सोलन:  हिन्दी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. आशा शर्मा को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा पीएच.डी. सुपरवाइजर के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। वर्तमान में डॉ. आशा शर्मा तारिणी राजकीय स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय सोलन में कार्यरत हैं।

संस्कृत महाविद्यालय सोलन के साहित्य विभाग के सहायक प्रोफेसर आचार्य सुरेश शर्मा भारद्वाज ने बताया कि डॉ. आशा शर्मा का शोध के क्षेत्र में  सराहनीय योगदान रहा है। अब तक उनके लगभग 15 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। पिछले वर्ष इन्हें साहित्य कला संगम सोलन संस्था द्वारा साहित्यश्री सम्मान से सम्मानित भी किया जा चुका है।

डॉ. आशा शर्मा पिछले 20 वर्षों से आकाशवाणी शिमला व दूरदर्शन के विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़ी हुई हैं। इनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय सहित समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।