नाहन के प्रतिष्ठित व्यापारी बृज भूषण बंसल का निधन, व्यापारिक व सामाजिक हलकों में शोक की लहर

Photo of author

By पंकज जयसवाल

नाहन: शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी और जाने-माने नागरिक बृज भूषण बंसल (आयु 86 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया है। वह स्वर्गीय लाला प्रेम चंद बंसल के बड़े सुपुत्र थे। उनके अचानक यूं चले जाने से नाहन के व्यापारिक जगत और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत एहतियात के तौर पर मेडिकल कॉलेज नाहन आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

स्वर्गीय बृज भूषण बंसल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में 3 बेटे, 1 बेटी और नाती-पोते हैं। मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के कारण वह नाहन में खासे लोकप्रिय थे।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत बृज भूषण बंसल की अंतिम यात्रा और संस्कार कल सुबह 10:00 बजे मोक्षधाम, नाहन में संपन्न होगा।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।