नाहन: दिल्ली गेट के पास सब्जी विक्रेता ने उठाया खौफनाक कदम

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन के दिल्ली गेट के समीप एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां एक सब्जी विक्रेता ने बीती रात अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना का पता आज सुबह उस समय चला जब सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने आयुष अस्पताल के गेट के समीप शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय जगत सिंह के रूप में हुई है, जो संगड़ाह क्षेत्र के गांव बड़ग के रहने वाले थे और यहां सब्जी बेचने का काम करते थे।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।