कुल्लू: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन स्थली मनाली में रूसी महिला ने सिंगापुर के एक नागरिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मनाली पुलिस को दिए अपने बयान के माध्यम से रूसी महिला ने सिंगापुर के नागरिक पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। रूसी महिला ने कहा है कि सिंगापुर के एक व्यक्ति, जो इन दिनों मनाली में पर्यटक के रूप में रह रहा था उसने महिला को अपने कमरे में बुलाकर दुराचार किया।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज करने के बाद सिंगापुर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान एलेग्जेंडर ली जिया जुन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रूसी महिला मनाली में अपनी मां के साथ रहती है। एसपी कुल्लू ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version