मुख्यमंत्री ने 10वीं के सफल परीक्षार्थियों को दी बधाई

Photo of author

By Hills Post

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। बोर्ड द्वारा यह परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया।

मेधावियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परिणाम उनकी कड़ी मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता और उत्साह के महत्त्व को प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और सहयोग करने में अभिभावकों, शिक्षकों और शुभचिंतकों के प्रयासों की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने इस परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को निराश न होने और     नव संकल्प व कड़ी मेहनत के साथ पुनः तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।