राजगढ़: वरिष्ठ पत्रकार गोपाल दत्त शर्मा ‘शान-ए-हिमाचल’ सम्मान से नवाजे गए, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया सम्मानित

नाहन : प्रेस क्लब राजगढ़ के सचिव और वरिष्ठ पत्रकार गोपाल दत्त शर्मा को निष्पक्ष एवं निरंतर पत्रकारिता के लिए राज्य स्तरीय ‘शान-ए-हिमाचल’ सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें पिंजौर के होटल व्हाइट कैसल में आयोजित ‘हिमाचल व हरियाणा राज्य स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह’ के दौरान हरियाणा से राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

‘वॉयस ऑफ मीडिया’ के प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपाल दत्त शर्मा जून 2000 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे पिछले लगभग 27 वर्षों से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों को खबरों का संप्रेषण कर रहे हैं और मीडिया के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं।

पत्रकारिता और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें इससे पहले भी भारत गौरव, हिमाचल गौरव और सिरमौर श्री जैसे अनेक प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। ‘वॉयस ऑफ मीडिया’ द्वारा यह ‘शान-ए-हिमाचल’ सम्मान उन्हें समाज के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रदान किया गया है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 2 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।