श्री रेणुका जी: हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और वह देखते हुए आप आदमी पार्टी ने भी हिमाचल प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है | हिमाचल प्रदेश की सत्ता में बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी इन दिनो बदलाव मार्च निकाल रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता बदलाव मार्च निकालकर आम आदमी तक पहुंचने का प्रयास करा रहे है |

आम आदमी पार्टी के इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज ददाहू और श्री रेणुका क्षेत्र के आप कार्यकर्ताओं ने बदलाव मार्च किया | श्री रेणुका जी से शुरू किया गया यह मार्च ग्राम बेडोंन से होते हुए यह मार्च ददाहू बाजार से निकल कर बायरी पहुंचा |

इस अवसर पर आप सदस्य व धावक सुनील शर्मा ने बताया कि हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के लिए प्रदेश के सभी हिस्सों में बदलाव मार्च शुरू किया गया है | उन्होंने कहा कि हिमाचल में भ्र्ष्टाचार चरम में पर हैं और आम आदमी पार्टी से सभी की आशाएं जुडी हैं | शर्मा ने सवाल किया कि विधायक विनय कुमार बताएं कि इतने वर्षों में उन्होंने श्री रेणुका जी क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया | उन्होंने कहा कि श्री रेणुका क्षेत्र का पिछड़ापन किसी से छिपा नहीं है |

उल्लेखीनय है कि हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों में बदलाव मार्च का यह कार्यक्रम 20 दिन तक चलेगा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के माध्यम से सत्ताधारी भाजपा के मिशन रिपीट को चुनौती देने का प्रयास करा रहे है | आप कार्यकर्ता संगठन में जान डालने में लगे है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version