सराहां, नारग और बागथन में 12 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

नाहन : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में 132/33 केवी सबस्टेशन सोलन की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते 12 जून 2025 को कई क्षेत्रों में दिनभर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत उपमंडल सराहां के सहायक अभियंता ई. प्रतीक द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह बिजली कट सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान विद्युत उपमंडल सराहां, नारग, बागथन और 33/11 केवी सोलन-सराहां-बागथन फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने जनता से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

Photo of author

पंकज जयसवाल

पंकज जयसवाल, हिल्स पोस्ट मीडिया में न्यूज़ रिपोर्टर के तौर पर खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में लंबे समय का अनुभव है। इससे पहले वह समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहे हैं और हजारों युवाओं को कंप्यूटर की शिक्षा देने के साथ साथ रोजगार दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

error: Not Allowed