नाहन : शिक्षा खंड सराहां के अधीनस्थ राजकीय प्राथमिक पाठशाला शमलाटी मझगांव की मुख्य शिक्षिका मीना शर्मा 34 वर्षों के लंबे एवं समर्पित सेवाकाल के पश्चात 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय शमलाटी मझगांव द्वारा उनके सम्मान में एक भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विदाई समारोह का विधिवत शुभारम्भ मीना शर्मा ने अपने परिजनों के साथ दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका सुमन शर्मा व स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) द्वारा मीना शर्मा जी को शॉल, प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में उपस्थित शिक्षा संगठन के प्रतिनिधियों व समस्त शिक्षकों ने मीना शर्मा के कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट शैक्षणिक व सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। माध्यमिक विद्यालय के मुख्याध्यापक संजय अत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मीना शर्मा एक अत्यंत कर्मठ, अनुशासित और समर्पित शिक्षिका रही हैं। उन्होंने अपने 34 वर्षों के सेवाकाल के दौरान कई विद्यालयों में अपनी अमूल्य सेवाएँ दीं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को गढ़ने में हर संभव प्रयास किया।
समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। एक ओर जहाँ विद्यालय प्रबंधन समिति, स्कूल प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों ने मीना शर्मा को सम्मानित किया, वहीं दूसरी ओर मीना शर्मा ने भी अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय को ₹11,000 की नकद धनराशि दान स्वरूप भेंट की। इसके अलावा उन्होंने SMC सदस्यों, स्कूल स्टाफ व गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न दिए तथा सभी स्कूली विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए। अपने विदाई भाषण में उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस विदाई समारोह में ग्राम पंचायत नैना टिक्कर के प्रधान गोविंद अत्री, उपप्रधान इंद्रवीर, माध्यमिक पाठशाला के अध्यापक अनिल कुमार व राकेश कुमार, एसएमसी अध्यक्ष पूनम शर्मा, गीता, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, तेजानंद अत्री, एचआरटीसी के सहायक नियंत्रक गंगा राम, सतेंद्र कश्यप, जिया लाल शर्मा, बेनी प्रसाद, विनोद कुमार, शमशेर सिंह, राकेश कुमार, टीकाराम अत्री, आरती अत्री, अशोक कुमार, रोहित अत्री, वीणा शर्मा, संजय कुमार, कांता देवी, राधा, अनीता, नर्मदा देवी, रंजना, वंदना, हेमलता और जयप्रकाश सहित कई गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद रहे।