लंदन: (मा.वा.): आज जबकि दुनिया माइकल जैक्सन की पहली पुण्यतिथि पर शोक मना रही है | वहीं 2009 न्यू यॉर्क टाइम्स सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक “अनमास्क्ड: द फ़ायनल इयर्स ऑफ़ माइकल जैक्सन” के लेखक इयान हेल्पेरिन ने “गोन टू सून” रिलीज़ की है जो पॉप के इस शहंशाह की आकस्मिक और रहस्यमय मृत्यु के आसपास घूमने वाला सबसे ज़्यादा नई जानकारी का गैर आधिकारिक वृत्तचित्र है।

“गोन टू सून” में हेल्पेरिन जैक्सन के शिविर में गए हैं और वहाँ उन्होंने माइकल जैक्सन और इस सितारे के सबसे विश्वसनीय मित्रों और कर्मचारियों कीए इस सितारे की मृत्यु से पहले और बाद दोनों समय पर 300 घंटों से ज़्यादा की अभूतपूर्व और पहले कभी देखी या रिलीज़ न गई वीडियो फ़ुटेज और ऑडियो क्लिप की शूटिंग की है।

हेल्पेरिन जिन्होंने माइकल जैक्सन की मृत्यु से छह महीने पहले उनकी मृत्यु की भविष्यवाणी की थी ने जैक्सन पर शोध में पाँच साल से ज़्यादा समय लगाया है और इस दौरान उन्होंने एक उल्लेखनीयए लेकिन फिर भी अभी तक अज्ञात कहानी की खोज की है जो जैक्सन के जीवन के अंतिम कुछ वर्षों पर नई अंतर्दृष्टि और टिप्पणियाँ पेश करती हैए और इस बात का सर्वथा पहली बार जीवंत और परदे के पीछे का विवरण प्रदान करती है कि वास्तव में क्या हुआ था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version