सोलन में ऑल्टो कार से 23.18 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Photo of author

By Hills Post

सोलन: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो कार से 23.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में शिमला जिला के रोहड़ू के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कैसे बिछाया गया जाल?
जानकारी के मुताबिक, सोलन पुलिस की SIU टीम यातायात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उन्होंने शक के घेरे में आई एक ऑल्टो कार को रोका। जब पुलिस ने गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली, तो उसमें सवार दो लोगों के पास से 23.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी?
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिमला जिले के रोहड़ू तहसील के रहने जोगिन्द्र कुमार (45 वर्ष) पुत्र श्री बालक राम, निवासी गांव व डाकखाना हड़ाल, तहसील रोहड़ू व पंकज मुस्टा (32 वर्ष) पुत्र श्री बिल्लू मुस्टा, निवासी गांव बटाली, डाकखाना हड़ाल, तहसील रोहड़ू के रूप में हुई है।

धर्मपुर थाने में एफआईआर दर्ज, कार जब्त
पुलिस ने इस पूरी घटना को लेकर धर्मपुर पुलिस थाने में नियमानुसार मामला (FIR) दर्ज कर लिया है। जांच को आगे बढ़ाते हुए तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ऑल्टो कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

Photo of author

Hills Post

हम उन लोगों और विषयों के बारे में लिखने और आवाज़ बुलंद करने का प्रयास करते हैं जिन्हे मुख्यधारा के मीडिया में कम प्राथमिकता मिलती है ।

error: Not Allowed