चण्डीगढ़:  राष्ट्रमंडल खेलों में डिस्कस थ्रो खेल में स्वर्ण पदक पाने वाली कृष्णा पूनिया आज अपने पैतृक गांव अग्रोहा पहुंची। यहां पहुंचने पर कृष्णा पूनिया का उनके परिजनों व ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। एथलीट कृष्णा पूनिया के साथ उनके पति राष्ट्रीय कोच विरेंद्र पूनिया भी थे। इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कृष्णा पूनिया भी मौजूद थीं। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय एथलीट कृष्णा पूनिया ने कहा कि वे आज इतनी बड़ी उपलब्धि पाकर अपने गांव में पहुंची हैं, इसलिए वह बेहद खुश हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें पूरा सहयोग मिला, जिस कारण वे आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की खेलनीतियों के कारण और खिलाड़ी भी आगे बढ़ेंगे।इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्णा पूनिया ने कहा कि कृष्णा हरियाणा की ही नहीं, अपितु पूरे देश की बेटी है और उसकी इस उपलब्धि ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। कृष्णा पूनिया कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों द्वारा किया गया शानदार प्रदर्शन प्रदेश सरकार की नई खेल नीति की सफलता का परिचायक है और प्रदेश सरकार कृष्णा जैसे प्रतिभावान खिलाडिय़ों को हरसंभव सहायता देने की लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि प्रदेश के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रमंडल खेलों में 12 स्वर्ण पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा स्वयं एक अच्छे खिलाड़ी है और खिलाडिय़ों की भावनाओं को समझते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा प्रदेश के पदक विजेता खिलाडिय़ों को सरकार की तरफ से भी लाखों रुपए की इनाम राशि दे रहे हैं, वहीं मु यमंत्री ने मारूति उद्योग से खिलाडिय़ों को गाडिय़ां दिलवाकर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश हरियाणा को स मान की दृष्टि से देख रहा है। प्रदेश ने विकास के साथ-साथ खेलों में भी आयाम स्थापित किए है और प्रदेश का खेलों में भी कोई सानी नहीं है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version