HillsPost
    Facebook Twitter Instagram
    • परिचय
    • संपर्क करें :
    Facebook Twitter Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 18
    HillsPostHillsPost
    Demo
    • होम पेज
    • हिमाचल
    • हिमाचल विशेष
    • राष्ट्रीय
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनैतिक
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • धार्मिक
    • स्वास्थ्य
    • अंतर्राष्ट्रीय
    HillsPost
    Home»हिमाचल»3 जनवरी को दो वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को उच्च वेतनमान
    हिमाचल

    3 जनवरी को दो वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को उच्च वेतनमान

    संवाददाताBy संवाददाताApril 3, 20224 Mins Read
    Facebook Telegram WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने उच्च वेतनमान के लाभ से वंचित रह गए विभिन्न विभागों में 3 जनवरी, 2022 से पूर्व कार्यरत कर्मचारियों को दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण करने के उपरान्त अन्य कर्मचारियों के समान उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) को भी दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण होने पर लिपिकों की तर्ज पर उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की। 

    मुख्यमंत्री ने आज यहां होटल पीटरहॉफ में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित कर्मचारी महा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए यह घोषणाएं की। इस अवसर पर महासंघ, जिला इकाइयों एवं अन्य कर्मचारी संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया।जय राम ठाकुर ने उन्हें सम्मानित करने के लिए महासंघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार को सदैव ही कर्मचारियों का पूर्ण समर्थन एवं सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने में कर्मचारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ाई में कर्मचारियों विशेष तौर पर फ्रंटलाईन वर्कर की भूमिका की सराहना की।जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित करने को हमेशा प्राथमिकता दी है तथा उनके साथ बेहतर संबंध रहे हैं।

    सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों को उनके सभी देय लाभ और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि लगभग दो वर्षों से कोविड-19 संकट के बावजूद प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को पूरा वेतन, पेंशन और अन्य लाभ सुनिश्चित किए हैं ताकि उनको किसी भी तरह की असुविधा न हो।उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकांश सरकारी कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान प्रदान कर दिया गया है और इससे प्रत्येक कर्मचारी के वेतन में औसतन 12 से 15 प्रतिशत वृद्धि हुई है। राज्य के लगभग 1.50 लाख पेंशन भोगियों की पेंशन में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से 2022 के दौरान राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को लगभग 7801 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से पूर्व सेवानिवृत पेंशन भोगियों को पेंशन में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और वर्ष 2016 के उपरान्त सेवानिवृत लगभग 40 हजार पेंशन भोगियों को भी शीघ्र ही यह लाभ दे दिए जाएंगे। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में दिहाड़ी 210 रुपये थी, जिसे वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया है। इसी प्रकार सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 12 प्रतिशत वार्षिक अंतरिम राहत प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियांे एवं पेेंशन भोगियों को पंजाब एवं केन्द्र सरकार की तर्ज पर देय तिथि से महंगाई भत्ता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों को केवल 5 प्रतिशत अंतरिम राहत दी, जबकि प्रदेश सरकार ने हिमाचल के कर्मचारियों को 21 प्रतिशत अंतरिम राहत प्रदान की है।

     मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को अंतरिम राहत के रूप में लगभग 6500 करोड़ रुपये प्रदान किए गए, जिनमें से 3500 करोड़ रुपये वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में दिए गए।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एनपीएस में सरकार के अंशदान को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया है, जिससे एक लाख से अधिक एनपीएस कर्मचारियों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन के अन्तर्गत आने वाले कर्मचारियों के समान डीसीआरजी के लाभ दिए जा रहे हैं। सरकार ने डेथ ग्रेच्युटी की ऊपरी सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत पैरा-वर्करों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की है। इस वित्त वर्ष से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों, एसएमसी शिक्षकों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, शिलाई अध्यापिकाओं, मिड-डे मील वर्कर, शिक्षा विभाग के जल वाहकों, जल शक्ति विभाग के वाटर गार्ड और मल्टीपर्पज वर्करों, पम्प ऑपरेटरों, पंचायत चौकीदारों, राजस्व चौकीदारों और राजस्व लम्बरदारों के मानदेय में आशातीत बढ़ोतरी की गई है।

    आऊटसोर्स कर्मियों के वेतन में भी 1500 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है।जय राम ठाकुर ने विश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी कर्मचारियों की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करती रहेगी और उनसे जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने सरकारी कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों को वित्तीय एवं अन्य लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रथम बार है कि संयुक्त सलाहकार समिति की गत वर्ष आयोजित बैठक में राज्य सरकार ने कर्मचारियों की 21 मांगे मानी हैं।इस अवसर पर महासंघ की उपाध्यक्ष सोनिया, महासचिव राजेश शर्मा, जिला इकाईयों के अध्यक्ष और अन्य कर्मचारी नेता भी उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    संवाददाता

    Related Posts

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    May 18, 2022

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022

    मंडी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 4,64,828 लाभार्थियों का चयन

    May 18, 2022

    जय राम ठाकुर ने परागपुर में 190 करोड़ परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

    May 17, 2022

    बजाज कैपिटल लिमिटेड ऊना में भरे जाएंगे 30 पद

    May 17, 2022

    Leave A Reply Cancel Reply

    हिमाचल
    हिमाचल

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    By संवाददाताMay 18, 2022

    शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला सिरमौर के माजरा में बीती रात हुई घटना की…

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022

    मंडी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत 4,64,828 लाभार्थियों का चयन

    May 18, 2022
    • Facebook
    • WhatsApp
    • YouTube
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    About us
    About us

    हिल्स पोस्ट हिमाचल प्रदेश से ऑनलाइन दैनिक समाचार, हम उन मुद्दों को परिभाषित करते का प्रयास करते है जिनकी हम एक समुदाय के रूप में परवाह करते हैं। हम उन कहानियों को ढूंढकर आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं, जो बताती हैं कि हम कौन हैं | हम बाधाओं को तोड़ते हुए समुदायों को एक दूसरे के समीप लाते में प्रयासरत्त हैं।

    संपर्क के लिए ई मेल करें:

    Email us: [email protected]

    Recent

    सिरमौर: माजरा में हुई घटना पर मुख्यमंत्री ने सख़्त कार्रवाई के आदेश दिए

    May 18, 2022

    नाहन आई.टी.आई. में कैम्पस इंटरव्यू, 220 को मिलेगा रोजगार

    May 18, 2022

    हिमाचल की रेशम की जरूरत को पूरा करेगा थुनाग रेशम बीज उत्पादन केन्द्रः जय राम ठाकुर

    May 18, 2022

    ऊना में आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे

    May 18, 2022
    Recent Comments
    • सुरेंद्र सिंह चुनु रेणुका जी बड़ोंन on 1 किलो 453 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ़्तार
    • Ajay Kumar Sood on विरोध के बाद श्री रेणुका जी से हटाया गया सेल्फी प्वाइंट
    • Tashi loctus kanam on कानम गांव की अपनी समृद्ध संस्कृति व रीति-रिवाज, संरक्षण की आवश्यकता : डीसी
    • rajesh on देश का हर नागरिक संसद से ऊपर
    • satyendra singh on गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस पर मुकदमा करेंगे बाबा रामदेव
    Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube
    © 2022 NVO NEWS. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.